हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के टिबड़ी फाटक के पास आज राहगीरों को शर्बत पिलाने हेतु स्थानीय युवको द्वारा छबील लगायी गयी। जिसमे हजारो की संख्या में राहगीरों ने शर्बत पीकर तपती चुभती गर्मी में अपनी प्यास बुझाई। टिबड़ी फाटक के अतिरिक्त शहर में जगजीतपुर गाँव के अलावा अन्ये स्थानों पर भी छबील लगाई गई। इस तरह के जनहित वाले कार्यक्रमो से समाज मे भाईचारा, सद्भावना के सन्देश जाते हैं जो कि समाज मे आपसी प्रेम बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं। लेकिन स्वच्छता अभियान में ये छबील प्रदूषण भी बढ़ाते हैं, क्योकि इसमें कुछ लोग डिस्पोजल वाले गिलास इस्तेमाल करते हैं जिसे राहगीर शर्बत पीने के बाद जहां मर्जी फेक देते हैं जिससे सफाई व्यवस्था दुष्प्रभावित होती है शर्बत पिलाने वालो में उपस्थि लोग मोनू, राम प्रकाश, अर्जुन, सौरभ, सुनील कुमार आदि को मौजूद थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours