हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। झबरेड़ा में शिव चौक पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति की ओर से आकाश धीमान वरिष्ठ सचिव व प्रीति धीमान को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी गयी। इस मीटिंग का आयोजन ब्लॉक सचिव अनूप कुमार व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामिया मलिक के द्वारा किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों को यूडी आईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा पेंशन के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई और बताया गया कि आने वाले समय में अंतोदय कार्ड जो निशुल्क राशन दिया जाएगा। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदरलाल गौतम, प्रदेश महामंत्री व सचिव सहेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामिया मलिक, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा से तलत परवीन, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, गढ़वाल मंडल सचिव अश्वनी कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवदास,  ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा से नूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन कुमार, ओमवीर सिंह शर्मा,  गढ़वाल मंडल प्रभारी पवन सिंह, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी डॉक्टर सलीम फारूकी, रुड़की से डॉक्टर अतुल भटनागर, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष चांद खान, रुड़की ब्लॉक  उपाध्यक्ष उस्मान मलिक आदि पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours