हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नदीम सलमानी) हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नव युक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर का भव्य स्वागत किया तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सातों सीटों विधानसभा सीटों पर सपा को विजय बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित की गई प्रदेश कार्यकारिणी में कद्दावर राजनीतिज्ञ व पूर जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव युक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल दार गुर्जर ने कहा की समाजवादी पार्टी ही समाजवाद के सिद्धांत का अनुसरण कर सर्व समाज के लोगों के लिए काम कर रही है। जबकि अन्य राजनीतिक दल लोगों को जाती वह धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने साथ साथ ही पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम करते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहां है कि जगपाल दास गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सपा हाईकमान ने उन्हें उनकी ईमानदारी निष्ठा वह समर्पण का सम्मान किया है उन्होंने कहा कि जगपाल दास गुर्जर ही डॉक्टर लोहिया, मुलायम सिंह यादव व रामशरण दास गुर्जर के सिद्धांतों को अनुसरण करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री विनोद ते जियान चौधरी अब्दुल गफूर जसवीर बाल्मीकि फरार गाना राजकुमार प्रधान शादाब नंबरदार हसीन कुरेशी तुषार गोयल अमजद सिद्दीकी विनीत माजरा विजेंदर विश्वकर्मा उसने सापला चरण सिंह समय सिंह फरीद खान शिव शर्मा शहाबुद्दीन अंसारी ऋषि पाल सिंह भूषण दत्त कुर्बान प्रधान पटनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours