हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आखिरकार लम्बे समय की प्रतीक्षा के पश्चात श्रद्धालुओं को इस बार श्रीराम लीला के दर्शन सम्भव होगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य व जयभगवान सैनी ने फीता काटकर दीप प्रज्जवलित कर किया रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विनोद आर्य ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुवे कहा कि राम हमारे आदर्श है, हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। नई युवा पीढ़ी को चाहिए कि उनके आदर्शों पर अपना जीवन व्यतीत करें। श्रीरामलीला युवा कमेटी की ओर से अध्यक्ष राजेश सैनी के अतिरिक्त सत्यप्रकाश सैनी, अजय गोयल, पवन पाल, नीटू नायक, अनिल पाल, आकाश प्रजापति, मोहित नायक, मुकेश सैनी, डॉ विजय पाल, मुकेश ठाकुर, मनोज सैनी, सचिन प्रजापति, सुभाष सैनी, नितिन पाल, अर्जुन सैनी, विनोद सैनी, पवन सैनी, सुधीर सैनी, सुशील सैनी, अमित सैनी, बिरजू सैनी व सुखपाल सैनी आदि सदस्यों सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियो में महेन्द्र सैनी, पोपन लाला व जगमाल सैनी रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours