हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार यातायात पुलिस प्रशासन बेलगाम पार्किंग को रोकने में पूरी तरह पस्त व सुस्त हो रखा है। जिसके कारण रोज शाम को सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। पर अफसोस कि बात यह है कि ये सब पार्किंग पुलिस प्रशासन की नजरों के सामने की जाती हैं। और पुलिस बस मात्र दरसक बन के रह जाती हैं। ऐसे अनेकों नजारे रानीपुर क्षेत्र से लेकर भगतसिंह चौक तक रोज देखने को मिलते हैं। जहाँ बड़े-बड़े रहीस लोग अपनी इम्पोटिड कार बीच सड़क या किसी भी ऐसे मोड़ पर पार्क कर देते हैं जहाँ से गाड़ी तो छोड़ो पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। और दूर-दूर तक जाम की लाइन लग जाती हैं। साथ ही आजकल के बच्चे कोचिंग क्लास या जिम जाने के बहाने बीच सड़को पर अपने छोटे से बड़े वाहन खड़े कर देते हैं, और उसके बाद सीधे अपने गंतव्य को हो जाते हैं। जिसका एक मात्र कारण वही बेलगाम पार्किंग हैं। पुलिस प्रशासन का इसे नजर अंदाज करने का भी जायज है क्योंकि पुलिस तो चौराहों व खुफिया रास्तों पर चालान काटने में व्यस्त रहती हैं। फिर चाहे शहर में जाम लगे या आग लगे सब भगवान भरोसे। बड़े-बड़े आदेश व वादे मात्र कहने के लिए ही नही अपितु उसे अमल में लाने के लिए भी होते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours