हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लकसर। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्माचार्य कल्किपीठ के पीठाधीश्वर व सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मुरादाबाद में हुई गिरफ्तारी के विरोध में लक्सर नगर में रात लगभग आठ बजे मार्च निकालकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और जमकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार के गृह मंत्री का बेटा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में निर्दोष और निहत्थे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या करता है जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही और जो लखीमपुर खीरी मृतक किसानों के परिवार से मिलने जा रहे हैं सांत्वना देने जा रहे हैं सहायता देने जा रहे हैं भाजपा सरकार द्वारा उनको रोकने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा प्रियंका गांधी पिछले 2 दिनों से सीतापुर की पुलिस लाइन में बंद है उनको रिहा नहीं किया जा रहा है राहुल गांधी को रोक लिया गया  उन्होंने कहा भाजपा सरकार यह फर्जी ड्रामा कर रही हैं परमिशन भी दे रहे हैं मगर लखीमपुर खीरी मौके पर जाने भी नहीं दे रहे। उन्होंने कहा आज हिंदू धर्माचार्य कल्किपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट सीतापुर लखीमपुर खीरी जाना चाहते थे मगर उन्हें मुरादाबाद में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा देश की आजादी के आंदोलन से गद्दारी करने वाली सोच के लोगों के पास सत्ता है जितना हरासमेंट वो भारत के लोगों का करते थे उससे कई गुना योगी और मोदी की सरकार कर रही है उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को तत्काल रिहा किया जाए और उन्हें लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति भी दे और व्यवस्था भी करें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी लखीमपुर खीरी भेजा जाए साथ ही कांग्रेस के जितने भी बंधक बना रखे हैं उनको रिहा किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है यह बेईमानों की सरकार कानूनी रूप से उन्हें जाने देगी अगर नहीं जाने देती तो मै दस ग्यारह बजे तक इंतजार कर रहा हूं नहीं तो हम भी लखीमपुर खीरी के लिए प्रस्थान करेंगे कांग्रेस का बच्चा बच्चा वहां जाएगा और अपने नेता के सम्मान में वहां खड़ा होगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours