हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी पुलिस की टीम ने पंचवली मंदिर के पास पुल से चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस सहित एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर किया है। जिन्होंने पुलिस की पूछताछ में बताया वह रात में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंदिर के पास आए थे, और पुलिस के हत्थे चढ गये। वही लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज सिरोला का कहना दोनों अभियुक्त लाखन और प्रदीप कोतवाली क्षेत्र के ही केवलपुरी गांव के निवासी हैं जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा, कांस्टेबल पंकज रावत, कांस्टेबल गंगा आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours