हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि लक्सर गांव सलेमपुर बक्काल निवासी एक विवाहित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर को रात के समय वह अपने परिवार के साथ घर मे खाना खा रही थी। आरोप है कि तभी चार व्यक्ति हाथो मे लोहे की रॉड और डंडे लेकर गाली गलौज करते हुए उनके दरवाजे में धक्का मारकर घर के अंदर घुस आए और गलत नियत से जबरन उसकी नाबालिग पुत्री को उठा ले जाने लगे।महिला ने पुलिस को बताया इस बीच जब उसके पति अबरार ने विरोध किया तो आदिल और शकील ने जान से मारने की नियत से उसके पति अबरार के सर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया जिससे घायल होकर उसका पति नीचे गिर गया आरोप है कि फिर चारों ने उसके पति को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने बाताया इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जब जाकर जमा भीड़ को देख यह चारों लोग आइंदा मौका मिलने पर उसकी नाबालिक पुत्री को उठा ले जाने की धमकी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आदिल, शकील पुत्रगण ताज मोहम्मद, सोनू पुत्र नसीब खां निवासीगण रायपुर, फईम पुत्र शमशाद निवासी वार्ड नंबर 8 संतविहार कॉलोनी थाना लक्सर सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours