हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
 |
|
(फिरोज अहमद) लकसर। लक्सर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना में मृतक किसानों की अस्थि कलश यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड पहुंची है। यह अस्थि कलश यात्रा यूपी उत्तराखंड के खानपुर बॉर्डर से प्रह्लाद पुर, गोवर्धनपुर, शेखपुरी, गांव होते हुए लक्सर पहुंची। यहां पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों द्वारा अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई व मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी। आपको बता दें बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया था। जिस के चलते 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में चार अन्य लोग भी मारे गए थे। इन्ही मृतक किसानों की अस्थियां उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में पहुंची है। जिनका लक्सर पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों द्वारा पुष्प वर्षा की गई व उनको श्रद्धांजलि दी गई। यह अस्थि कलश यात्रा लक्सर के बाद बसेड़ी, एथल, सुभाष गढ़ गांव होते हुए दिनारपुर गांव में रात्रि विश्राम करेगी उसके बाद 23 तारीख को यह यात्रा वीआइपी घाट हरिद्वार पहुंचेगी जहां पर इन अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours