हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा हरिद्वार द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम विज़डम ग्लोबल स्कूल हरिद्वार में हुआ। सर्वप्रथम बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य किया तदुपरान्त दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत वक्तव्य प्राचार्य संजय देवांगन ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंचपूरी शाखा के अध्यक्ष डॉ उधम सिंह ने कहा कि जीवन में अज्ञानरूपी अंधकार को हटाकर ज्ञानरूपी प्रकाश करने वाला गुरु ही होता है इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ अध्यापक ही ले जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में विद्यार्थियों के लिए आदर्श के रूप गुरू शिक्षक ही उसके सम्मुख होता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। छात्रों की उपलब्धियों में भी शिक्षकों का योगदान होता है। अतः गुरू के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए भारत विकास परिषद् इस कार्यक्रम को आयोजित करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु का आदर, मान, सत्कार करने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए स्कूल के निदेशक यू सी जैन ने  कहा कि हमारा उद्देश्य स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को मजबूत करना है। उन्होने कहा कि विद्यार्थी कच्ची मिट्टी के समान हैं और हम उन्हें अच्छी शिक्षा और विचारधारा से संपन्न बनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी है। उन्होने कहा भारत विकास परिषद शिक्षा के अलावा सामाजिक और अन्य क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के सचिव हेमंत नेगी ने बताया कि भारत विकास परिषद गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद शिक्षा के अलावा सामाजिक सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। भारत विकास परिषद एकल और समूह का गान प्रतियोगिता कराकर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को भी निकालने का काम कर रहा है। इस कार्यक्रम में छात्र वर्ग में आदित्य अरोड़ा, किर्ति शर्मा, अक्षत जैन एवं प्राध्यापक वर्ग में प्राचार्य श्री संजय देवांगन, श्वेता कोचर, रिचा त्रिखा गुप्ता, देबोश्री बेनर्जी एवं डॉ अल्का देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  नेगी, महिलासंयोजिका रेखा नेगी विज़डम ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर श्रीमति सोनल जैन प्राध्यापक एवं छात्र आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ने ऋचा गुप्ता ने किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours