हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 315 बोर के एक अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि लक्सर कोतवाली में तैनात एसआई नरेंद्र तोमर, कांस्टेबल कांता प्रसाद और कांस्टेबल कैलाश रात क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गस्त पर थे। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना उन्होंने कुआं खेड़ा पुलिस पिकेट तिराहे से कुछ आगे चलकर एक व्यक्ति को 315 बोर का एक अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम सुमित पुत्र कुंवर पाल गांव झबरेडी खुर्द थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार बताया। वही लक्सर पुलिस ने अभियुक्त सुमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours