हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा है कि संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर हैं। जो अनादि काल से अपने भक्तों को ज्ञान के प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते चले आ रहे हैं। प्रेस को जारी बयान में स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित किया और जयराम संस्थाओं का विस्तार कर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर को पूज्य गुरुदेव का श्रद्धांजलि समारोह सादगी के साथ सभी 13 अखाड़ा के संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मा व्यावहारिक रूप से सदैव इस धरा पर उपस्थित रहती है। गुरु ज्ञान एवं त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति होते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सभी को राष्ट्र कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए और धर्म के संरक्षण संवर्धन के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। क्योंकि धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर ही किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है और सत्य का मार्ग अपनाने वाले की सदा विजय होती है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा प्रदान की है। महापुरुषों के आचरण का अनुसरण जो व्यक्ति करता है वह सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours