हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों ने मातृ सदन में जाकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन को अपना समर्थन प्रदान किया। बताते चलें कि मांगों को लेकर मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद लगातार चौथे अनशन पर बैठे हैं। रविवार को उनके अनशन के 19 वे दिन पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संस्था के लोगों ने अपना समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर आशुतोष पांडे ने कहा कि ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को अनशन करते हुए 19 दिन बीत गए लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। पूर्वांचल उत्थान संस्था उत्तराखंड सरकार से मांग करती है कि वह ब्रह्मचारी की सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश जारी करें। संस्था के महासचिव सूर्य नारायण झा ने कहा कि मातृ सदन के संत सदैव सत्य की लड़ाई लड़ते आए है। इसी कड़ी में ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन चल रहा है। प्रदेश सरकार को संतों की मांग पर उचित कार्यवाही कर सकते प्राणों की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर अवधेश झा, विष्णु देव साह, आचार्य उधव मिश्र, रामवतार सिंह, भोगेंद्र झा, ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी सुधानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours