हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने कहा है कि पहले हम अपनी बिरादरी को एक जगह इकट्ठा करने का काम करेंगे। समाज के बच्चों को पढ़ाई एवं कंप्यूटर सिखाने में पूरा योगदान रहेगा। सिद्दीकी समाज के बच्चों को पढ़ाई की ज्यादा आवश्यकता है। करोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की शिक्षा का हुआ है।उन्होंने शमशाद सिद्दीकी को जिले की जिम्मेदारी दी है। शमशाद सिद्दीकी ने शाहिद सिद्दीकी को धन्यवाद करते हुए कहा है। कि जो जिम्मेदारी उन्होंने मुझे दी है मैं उस जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा और अपनी बिरादरी को साथ लेकर चलूंगा। गुलनवाज सिद्दीकी ने कहा है कि बिरादरी के ऐसे सम्मेलन और मीटिंग बार-बार होते रहना चाहिए।जिससे हम जैसे सदस्यों का हौसला बुलंद होता है, नसीम सिद्दीकी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और उन्हें यकीन दिलाया कि भविष्य में भी ऐसी आयोजन होते रहेंगे। सम्मेलन में शाहिद सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरफराज सिद्दीकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इरफान सिद्दीकी राष्ट्रीय प्रवक्ता रफी सिद्दीकी अकबर सिद्दीकी डॉ मुस्तकीम नसीम सिद्दीकी शाह नवाज सिद्दीकी सिकंदर सिद्दीकी इंतजार सिद्दीकी जुबेर सिद्दीकी सरफराज सिद्दीकी सुहेल सिद्दीकी अनस सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours