हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आचार्य देवो भव पुरस्कार 2021 का आयोजन 'जी सील एजुकेशन सोसाइटी और ऋषिहुड यूनिवर्सिटी' के द्वारा दिल्ली में किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ योग शिक्षक का पुरस्कार योगाचार्य मनोज चौहान को दिया गया। पूरे उत्तराखंड के लिये हर्ष का विषय है कि पूरे उत्तराखंड में से योगाचार्य मनोज चौहान एक मात्र योग शिक्षक है जिन्हे यह अवर्ड दिया गया। मनोज चौहान सेंट थॉमस एकेडमी और देव भूमि मॉडल इंटर कॉलेज में योग शिक्षक के रूप में पिछले काफी समय से अपनी सेवा दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर के आयोजन के अतिरिक्त समय समय पर अन्य कार्यक्रमों में भी योग शिविर अयोजित करते रहते हैं। योगाचार्य मनोज चौहान को यह पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा और सेना सेवानिवृत्त मेजर जनरल पीके सहगल के द्वारा दिया गया। योगाचार्य मनोज चौहान ने इस पुरस्कार का श्रेय माता-पिता, गुरु जानो एवं गांव के सभी व्यक्तियों को देते हुए कहा कि यह सब इन के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। न्यू सेंट थॉमस एकेडमी के प्रिंसिपल बिटा गर्ग के मार्गदर्शन में कार्य करके बहुत कुछ सिखने को मिला है, और देव भूमि इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ललिता पोखरियाल ने अवार्ड के लिए मनोज चौहान को शुभकामनाएं दीं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours