हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मंगलौर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट को हटाए जाने के विरोध मे भाजपा सरकार की लक्सर से पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद तक शव यात्रा निकालकर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल पुलिस महानिदेशक पुलिस उपमहानिरीक्षक और हरिद्वार के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन की प्रति भेजी। इस दौरान सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए मंगलौर कोतवाली में उत्पाद मचाने वाले भाजपाइयों के विरुद्ध सरकार ने मुकदमा दर्ज नहीं करा कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि मंगलौर के ईमानदार इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट का ट्रांसफर के बाद ट्रांसफर करा कर राज्य की भाजपा सरकार ने एक लोकप्रिय ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर को मानसिक आघात पहुंचाते हुए भाजपा सरकार ने राज्य के ओर इंस्पेक्टरों का भी अपमान किया है और पुलिसकर्मियों के मनोबल को तोड़ने का काम किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर मंगलौर कोतवाली में उपद्रव मचाने वाले भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज और ईमानदार इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट का ट्रांसफर रद्द नहीं किया गया तो कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता डीजीपी कार्यालय पर भी धरना देने से भी पीछे नहीं हटेगें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours