हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने लक्सर विकासखंड के चन्द्रपुरी खादर गांव के राशन विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान राशन विक्रेता मदनपाल की दुकान पर कई अनियमतायें पाई गई वही एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ राशन विक्रताओं द्वारा राशन को सही वितरित नही किया जा रहा उसी क्रम में पूर्ति निरीक्षक के साथ में चंन्द्रपुरी खादर गांव के राशन विक्रेता की दुकान का भौतिक निरीक्षण मिलान किया गया तो वो सही नही पाया गया। उन्होंने बताया इसके अलावा मौके पर कई लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि राशन विक्रेता द्वारा जो नियमित रेट है राशन विक्रेता द्वारा उससे ज्यादा रेट में गेहूं और चावल दिया जाता है और सही समय पर भी राशन वितरित नहीं किया जा रहा उन्होंने बताया जो राशन विक्रेता की दुकान के बाहर रेट लिस्ट लगाई जानी होती है वह भी राशन विक्रेता द्वारा नहीं लगाई गई साथ ही जो उसमें स्टॉक की मात्रा दर्ज करनी होती है वह भी राशन विक्रेता द्वारा दर्ज नहीं की गई और मौके पर कई अनियमिता पाई गई उन्होंने यह भी बताया कि राशन विक्रेता की दुकान को निरस्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारी गणों को प्रेषित की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours