हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देश पर लक्सर एसडीएम वैभव गुप्ता ने लक्सर तहसील क्षेत्र के सभी सड़क मार्गो को गड्ढा मुक्त पेंच लेस कराए जाने के लिए उक्त विभाग से संबंधित अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में सभी उपस्थित विभाग के अधिकारियों को एसडीएम वैभव गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित सड़क का निरीक्षण करते हुए 15 अक्टूबर तक सभी सड़क मार्ग को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करें वही ओवरलोड वाहनों द्वारा सड़क मार्गों को क्षतिग्रस्त किए जाने के दृष्टिगत इन सड़क मार्गों की भार क्षमता का आंकलन करते हुए सड़क मार्ग सुरक्षा की भारत सरकार से संबंधित गाइडलाइन के बोर्ड सड़क मार्ग के किनारे लगाए जाएं उन्होंने  लक्सर कोतवाली प्रभारी और खानपुर थानाध्यक्ष को भी निर्देशित किया कि यदि किसी सड़क मार्ग पर गड्ढों के कारण कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित विभाग के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सघन अभियान चलाकर  कार्यालय में नियमित रूप से आख्या प्रस्तुत करें। वहीं उन्होंने तहसीलदार लक्सर को भी निर्देशित किया कि वह स्वयं समस्त तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर सड़कों के गड्ढा मुक्त होने के संबंध में मौके पर जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करें उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने अपने विभाग से संबंधित सड़क मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र मय शपथ पत्र 15 अक्टूबर तक कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि सड़क मार्ग पर गड्ढे होने वाली दुर्घटना हेतु संबंधित विभागीय कार्यदाई संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा सके उन्होंने बताया बैठक में, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग लक्सर, सहायक अभियंता जिला पंचायत हरिद्वार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्सर, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण खानपुर, थाना अध्यक्ष खानपुर वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली लक्सर, कनिष्ठ अभियंता पीएमजीएसवाई देहरादून उपस्थित रहे। जबकि सूचना देने के बावजूद भी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग देहरादून और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ना तो स्वयं बैठक में उपस्थित हुए और ना ही उनके द्वारा कोई प्रतिनिधि बैठक में भेजा गया। उन्होंने बताया संबंधित अधिकारियों की लापरवाही उदासीनता और राजकीय कार्यों के प्रति अरुचि के क्रम में निर्देश दिए गए हैं कि उक्त बैठक के संबंध में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग देहरादून व अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद लक्सर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours