हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज प्रदेश सचिव कैंपेन कमेठी ओ०पी मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी की अध्यक्षता में बुग्गावाला, ज्वालापुर में सैकड़ों लोगो ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर ओ०पी मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जनता से जो वादे किये उन्हें पूरा किया उसी प्रकार दिल्ली कि तर्ज पर उत्तराखंड मॉडल बनाएंगे और उत्तराखंड की जनता इस बदलाव को देखना चाहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा की हर विधानसभा से आम आदमी पार्टी में महिलाओं का बढ़ चढ़ कर भाग लेना उत्तराखंड की राजनीति में बदलाव लेकर आएगा। बीस सालों से भाजपा, कांग्रेस की लूट खसौट को जनता जान चुकी है। इस बार की राजनीति के बदलाव में महिलाओं की बराबर की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता सिंह, विकास भारती, निर्देश कुमार, मयूर उप्रेती, परवीन चौधरी उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वालों में मुकुल नोटियाल, परितोष कुमार और रवींद्र के साथ गांव के सैकड़ो ने सदस्य्ता ली।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours