हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मीरा धीमान के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मीटिंग में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर और कांग्रेेस पार्टी की जमीनी स्तर से मजबूती केे लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं मुख्य अतिथि केे रुप में पहुंचे जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस है। विकास, सुख-दु:ख विपदा के दौरान कांग्रेस ने आमजन की हितैषी पार्टी बनकर समाज और राष्ट्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता कर्मठता से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का काम करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में एक बार फिर विरोधियों को मात देकर कांग्रेस का परचम लहराया जा सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव जनता विरोधी नीति अपनाई है। क्योंकि सत्ता में आने के लिए जो वादे भाजपा सरकार ने जनता से किए थे वह सारे वादे विफल साबित हुए हैं। इस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की कमर को तोड़ने का काम किया है। आज अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए हर परिवार को संघर्ष करना पड़ रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार में कारोबार चौपट हो चुके हैं। महंगाई आसमान छू रही है। यहां तक युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की दोहरी नीतियों को समझ चुकी है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। और कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाकर उत्तराखंड में एक बार फिर विकास की गंगा बहाने का काम करेगी। महिला जिलाध्यक्ष मीरा धीमान ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है, अत्याचार, बलात्कार और महिलाओं की हत्या की घटनाएं भी इस भ्रष्टाचार सरकार में आम बात है। कोई भी महिला भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं एकजुट होकर इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंके। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चोपड़ा, ममता, शबनम, गुलशाना, प्रवीण, बिल्लू, अवनीश धीमान, योगेंद्र धीमान, विनित राणा, जॉनी धनगर, वीर प्रताप चौहान, मोहम्मद आरिफ अन्य लोग मीटिंग में शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours