हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। शौक मे अवैध तमंचा लगाकर रिश्तेदारी गये युवक को उस समय भारी पड़ गया जब आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा। मामला हरिद्वार की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र का है भिक्कमपुर चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल शुक्रवार की देर शाम को पुलिस टीम के साथ अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पास के बाकरपुर गांव से रणजीतपुर गांव की ओर सुभाष चंद्र बॉस जूनियर हाई स्कूल के करीब स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक आरोपी युवक को 315 बोर के एक अवैध तमंचे व एक जिंदा कास्तूर के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ मे आरोपी युवक ने पुलिस को बताया उसने तमंचे को मेरठ के एक अनजान व्यक्ति से खरीदा था और शौक में यहां अपने बड़े भाई की ससुराल बाकरपुर में लेकर आया था। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया अभियुक्त राम पुत्र सुगन सिंह निवासी नगली मजरौली थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है उन्होंने कहा क्षेत्र में बदमाशी का माहौल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours