हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में बदमाशों के होसले इतने बुलंद है कि बीती रविवार की रात में चार बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में लूट की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए। आपको बता दे कि लक्सर के सुल्तानपुर गांव के इस्लामनगर मोहल्ले में रहने वाले इस्लाम के घर में देर रात चार हथियारबंद बदमाश घूस गये, बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर के अंदर से हजारों रुपए और जेवर लूट लिए, वहीं दूसरी ओर फिर बेखौफ बदमाशों ने एक पड़ोसी के घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशो की घंटों कांबिंग की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं पूरे मामले में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान का कहना है की इसमें मुकदमा दर्ज हो चुका है और जो भी विधिक कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। बरहाल अब देखना यह होगा कि लक्सर पुलिस कब तक बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours