हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। चोरी के बढ़ती हुई घटनाओं को रोक थाम व अपराधियों की धरपकड़ करते हुए थाना पथरी पुलिस से अलग अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार भ्रमण शील रहते हुए अभियुक्त की मुखबिर द्वारा जानकारी करते हुए घटना स्थल के आस पास लगे सीसी टीवी फुटेजों को देखा गया। मोटरसाईकिल चोरी की पुरानी घटनाओं में सम्मिलित अभियुक्त की वर्तमान स्थिति व गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में 14 सितम्बर को एंकर मोढ़ भट्टा तिराहे पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर जटबहादरपुर की ओर से भट्टा तिराहे की ओर आ रहे थे, जो पुलिस को देखते हुए भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस के द्वारा उनका पीछा कर पकड़ लिया, पकड़े गए भक्ति ने अपना नाम फिरोज उर्फ फैसल पुत्र तनवीर निवासी उम्रपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष दूसरा व्यक्ति रोहित पुत्र आसेराम निवासी सिमल उर्फ बुरार थाना शिवाल कला जिला बिजनौर ऊ.प्र.उम्र बताया। जिनमें मोटरसाईकिल के कागज दिखाने के लिए कहा गया तो कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया तब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया की हम दोनों मिल कर मोटरसाईकिल चुराते है,और चुराई हुई मोटरसाईकिल को अपने दोस्त नावेद जो मोटर मिस्त्री है उसे दे देते है और वह उक्त मोटरसाईकिल के पट्स को खोल कर ग्राहकों को बेच देता था और जो भी पैसा मिलता था वो तीनो आपस में बांट लेते थे। उनके पास कुल 9(नौ) मोटरसाईकिल बरामद हुए वो चोरी की मोटरसाईकिल सिडकुल, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर, कनखल, हरिद्वार पथरी आदि क्षेत्रों से चोरी की गई है। अभियुक्त गड़ो की बताई गई जगह पर 8 अन्य मोटरसाईकिल एवं एक मोटरसाईकिल के पाट्स नावेद पुत्र इकबाल निवास पवधोई मोहल्ला ज्वालापुर के घर से बरामद की गई। जिससे अभिउक्त से बरामदी के आधार पर उन्हें न्यायालय के समच्छ पेश किया गया, और जेल भेज दिया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours