हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण के झाबरी गांव में कभी भी विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। गांव के सबसे प्रमुख स्थल बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने बिजली का ट्रांसफर खुले में इतनी कम ऊँचाई पर रखा गया है कि कोई पशु या इंसान गलती से या आत्महत्या के मूड से मृत्यु को पा सकता है। गांव से धनराज, जोगिंदर और कपिल के अतिरिक्त गांव वालों का विद्युत विभाग पर आरोप है कि समय समय पर अवगत कराने के बावजूद सम्बंधित अधिकारी इस परम आवश्यक विषय के लिये गम्भीर नही है। शायद वो किसी बड़ी दुर्घटना के बाद इस जानलेवा बिजली ट्रांसफर को अन्य सुरक्षित स्थान पर लगायेगे। इस विषय मे विद्युत विभाग से अधिकारी एक्सेन रवि कुमार का कहना है कि इसके बारे में क्षेत्र के एसडीओ को स्थल पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिये कहा है। जबकि इस बिजली के ट्रांसफर के अन्य स्थान पर स्थान्तरण के लिये आवश्यक बजट के लिये स्थानीय विधायक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours