हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार में कनखल के प्राचीन मंदिर दरिद्र भंजन में वासु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक द्वारा पंडित गंगाधर मिश्रा सेवा समिति के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गाइन , पीडिया, आर्थो व फिजिशियन के डॉक्टर भी थे और ब्लड टेस्ट भी निशुल्क किया गया। जिसमें संस्था के एमडी शशिधर मिश्रा ने बताया कि शिविर में आज देहरादून से स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं। वासु मल्टी स्पेशलिस्ट के अंतर्गत ही उनका यह शिविर लगाया गया है जिसमें ओपीडी के साथ-साथ ब्लड टेस्ट भी निशुल्क कर रहे हैं। ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। शिविर में मौजूद स्पेशलिस्ट क्लीनिक की ब्रांच मैनेजर सुगंधा अग्रवाल, डॉक्टर प्रीति पांडे, डॉक्टर राजन मोहन, डॉक्टर अरुण ध्यानी, डॉक्टर इमाम व डाक्टर एन कुमार आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours