हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मुजफ्फरनगर के बाद उत्तराखंड के लक्सर में भी किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेट ने महापंचायत को संबोधित किया और कहा कि भाजपा सरकार की वोट पर चोट देना ही होगा। ये सरकार किसानों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही है। भाजपा सरकार के राज में पूरा देश बर्बाद हो चुका है। इस देश के युवाओ को जागना होगा और सरकार की वोट पर चोट करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने 27 सितंबर को पूरे देश मे बंद का आह्वान किया और सभी लोगो से निवेदन भी किया कि बंद का समर्थन करें। उस दिन अपनी दुकान व्यापार आदि बंद रखे। राकेश टिकेट ने कहा कि किसानों को एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए और जब तक ये तीन कृषि कानून सरकार वापस नही करेगी तब तक किसान घर वापसी नही करेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours