हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। ज्वालापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में आज सुबह एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में आज प्रातः 6:00 बजे के करीब एक खड़े ट्रक में  अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा  दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन ट्रक का बुरी तरह से जलना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग के कारण कोई भीषण घटना नहीं हुई। क्योंकि जहां ट्रक खड़ा हुआ था वहां आसपास वाहन खड़े हुए थे। दमकल विभाग द्वारा शीघ्र ही आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours