हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा की प्रदेश इकाई ने आगामी 2022 वर्ष के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा की, जिसमें रुड़की के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में हाल ही में प्रदेश पैनलिस्ट में शामिल किए गए रुड़की निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने वर्ष 2022 चुनाव की कमर कसते हुए चुनाव के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुशील त्यागी को दी है, जिसमें उन्हें मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। सुशील त्यागी भाजपा में अनेक छोटे-बड़े पदों पर रहकर लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।इसी का परिणाम है कि आज उन्हें चुनाव प्रबंधक समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील त्यागी को एक बार फिर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर के तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours