हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के रांनीपुर मोड़ कार्यालय में हरिद्वार संगठन मंत्री तनुज शर्मा ने हरिद्वार शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विधानसभा मोर्चे और प्रकोष्ठ  में पदों की घोषणा की। इस अवसर पर तनुज शर्मा ने कहा कि जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया की संस्तुति पर आज विधानसभा मोर्चा ओर प्रकोष्ठ की बहाली की जा रही है। जल्द ही आगे पूरी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी कार्यालय पर बीजेपी छोड़कर आप मे शामिल हुई महिलाओ को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने पार्टी की सदस्य्ता दिलाई रेखा गोयल, मालती कोरी ने  ली आप की सदस्यता। हेमा भण्डारी ने कहा की बीजेपी से जनता का मोह भंग हुआ है प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी में प्रदेश का विकास देख रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, युवा नेता नरेंद्र कोरी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours