हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेठ सहित 5 लोगो के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है आपको बता दें कि लक्सर तहसील के रणजीतपुर जसपुर गांव की एक विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2013 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुरली पुत्र कबूल के साथ हुआ था। और उसके 3 बच्चे भी हैं उसने प्रार्थना पत्र मे बताया उसका जेठ उस पर गंदी नजर रखता है आरोप है बीती 18 मार्च को शाम के समय लगभग साढे पांच बजे जब उसका पति घर पर मौजूद नहीं था तो उसका जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें की बमुश्किल उसने घर से बाहर निकल कर शोर मचाया इस दौरान जेठ ने किसी को बताने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसने प्रार्थना पत्र में बताया उसने अपनी आपबीती फोन पर अपने परिजनों को बताई और उसका भाई राजकिशोर, अनुज और बॉबी पुत्रगण सुखबीर निवासी माजरा रायसी से उसकी ससुराल जसपुर रणजीतपुर में पहुंचे आरोप है जहां उसके जेठ नरेश व पवन, सुनील, अंकित पुत्रगण विजय और विजय ने उसके भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसके भाइयों को गंभीर चोटे आई जिन्हें लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरिद्वार हायर सेंटर रेफर किया गया। उसने प्रार्थना पत्र में बताया पूरे मामले को लेकर उसने लक्सर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई फिर उसने बीती 6 मई को एक प्रार्थना पत्र हरिद्वार एसएसपी को प्रेषित किया जिस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उसने यह भी बताया कि पुलिस ने उल्टा उन मुकदमा दर्ज कर लिया मजबूर होकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर जेठ नरेश सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours