हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा द्वारा बताए जाने पर कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और जोन प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश के द्वारा रमेश गोस्वामी को जनपद पिथौरागढ़ का प्रभारी नियुक्ति की खबर से हरिद्वार जिले के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। क्योंकि रमेश गोस्वामी लंबे समय से कई अहम बड़े पदों पर रहकर अपनी सच्ची सेवा पार्टी के लिए देख चुके हैं। और जिस भी पद पर नवाजे गए हैं। उसकी गरिमा में रहते हुए लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर संगठन पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। और अब जनपद पिथौरागढ़ प्रभारी पद पर गोस्वामी की नियुक्ति से जनपद में कांग्रेस सेवादल संगठन को ओर मजबूती मिलेगी। क्योंकि रमेश गोस्वामी धरातल से जुड़कर कार्य करने वाली व्यक्ति है वह अपने कार्य को कर्मठता, ईमानदारी और अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील होकर निभाते हैं। अपने शांत व्यवहार और समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले रमेश गोस्वामी सामाजिक कार्यों के जरिए भी प्रदेश में अपना दायरा पढ़ा चुके है। नवनियुक्त प्रभारी रमेश गोस्वामी ने अपने जीवन में हजारों संगीन मुद्दों पर वार्तालाप भी की है। उन्होंने पीड़ितों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए शासन प्रशासन से समक्ष भी आवाज बुलंद की है। और उनके कुशल व्यवहार के कारण ही हरिद्वार जनपद में भी उनके सैकड़ों चाहने वाले संगठन, पार्टी से जुड़े व अन्य लोग भी है। जिनमें अन्य पार्टी से जुड़े लोग भी शामिल हैं जो रमेश गोस्वामी की लोकप्रियता के कायल हो चुके हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours