हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आज लक्सर कोतवाली में पहुंचे हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्र मे बीती 18 सितंबर को राइस मिल के चौकीदार की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने इस हत्याकांड मे शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी काफी प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकेश, अंकुश और मिथुन नाम के तीन आरोपियों को बेगम के पुल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी मुकेश पहले इसी राइस मिल मे चौकीदारा करता था किन्ही कारणों से मेल मालिक ने इसे हटा कर मर्तक पाले राम को चौकीदार नियुक्त किया था। 
उन्होंने बताया पाले राम से बदला लेने के लिए मिथुन ने लूट की योजना बनाई लूट के दौरान चौकीदार पाले राम ने मिथुन को पहचान लिया जिस कारण भेद खुलने के डर से मिथुन ने हैंडपंप के हत्थे से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हैंडपंप का हत्था, एक पाठल  बेलन समेत बैटरी पंखा गैस सिलेंडर सीसीटीवी कैमरे आदि लूटा गया सामान भी बरामद किया है। उन्होंने बताया तीनों आरोपी पास के ही रहने वाले हैं जिन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया की उनके द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए और डीआईजी द्वारा 5 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। 
खुलासा करने वाली टीम में प्रदीप चौहान कोतवाल लक्सर, मनोज सिरोला एसएस आई लक्सर, मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी भीकमपुर, अंकुर शर्मा चौकी प्रभारी सुल्तानपुर, विनय मोहन चौकी प्रभारी रायशी, एसआई नवीन पुरोहित, कांस्टेबल अब्बल लक्सर, कांस्टेबल नारायण लक्सर, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल बलवीर थाना बहादराबाद, उप निरीक्षक जहांगीर अली प्रभारी एसओजी, एहसान अली, सुरेश रमोला, कपिल, अशोक, रविंद्र खत्री, महिपाल, नितिन आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours