हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। युवती को नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया हैै। जहां सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर बजरंग दल के कार्यकर्ता चौकी पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा कांटा और जय श्री राम के जमकर नारे लगाए गए। दरअसल पूरा मामला हरिद्वार जिले की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र का है चौकी क्षेत्र के फतवा गांव निवासी एक युवती भिक्कमपुर के पूर्व प्रधान पति पर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में आज सुबह तहरीर देने भिक्कमपुर चौकी पहुंची, जहां परिजनों के साथ में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा। घंटों चले हंगामे के बाद मौके पर मौजूद एसआई अंकुर शर्मा ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं कार्यकर्ता शांत हुए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours