हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज मायापुर क्षेत्र में की गई बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी एवं युवा भाजपा नेता भोला शर्मा को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सोदा द्वारा गढ़वाल मंडल संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सौदा ने बताया कि भोला शर्मा के द्वारा किये गए समाज हित के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है, भोला शर्मा निरंतर ही समाज के लिए और सभी कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव ही ततपर तैयार रहते हैं, भोला शर्मा का नाम निरंतर सामाजिक कार्यो को संपुर्ण निष्ठा से एवं लगन से करने के लिए लिया जाता रहा है। भोला शर्मा ने इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार जताया तथा उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष राजा पाटिल, जिला अध्यक्ष अभिनव चंचल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चंचल, शाखा अध्यक्ष अशोक चौहान व शाखा सचिव नीरज बागड़ी आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours