हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज उत्तराखंड पावर कारपोरेशन द्वारा खराब मीटरो को बदलने, राजस्व वसूली, गलत बिल ठीक करवाने के लिए उत्तरांचल डेयरी के पास शिवलोक कॉलोनी मे कैम्प लगाया गया। जिसमे 12 खराब मीटरो को तुरंत बदलवाया गया और लगभग एक लाख रूपये की राजस्व वसूली भी की गई।
कैम्प में पहुंच कर उपभोक्ताओं ने परेशानियों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया और उपस्थित अधिकारियो ने सभी उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसका हल किया। कैम्प मे अजय धीमान उपखंडधिकारी, एस.एस.बोरा अवर अभियंता, लाईन स्टाफ नवल नेगी, देवेन्द्र कुमार व मीटर सेक्सन से पूरी टीम उपस्थित रहीं। अगला कैम्प 18 सितम्बर को टीबडी मे लगाया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours