हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वर्तमान में चल रहे मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व नशाखोरी के खिलाफ अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिडकुल के द्वारा पुलिस टीम नियुक्त की गई थी। जिसमे थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रावली मेहदुद, सिडकुल, हरिद्वार से अभियुक्त सोनू पुत्र मांगे राम उम्र 26 वर्ष, निवासी रावली मेहदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को 8.40 ग्राम अवैघ स्मैक, 2030 रू नगद व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अ०स० 354/2021 धारा 8/21 एन०डी०पी०एस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना सिडकुल पुलिस टीम की इस कार्यवाही की लोग व उच्चाधिकारीगण भूरी-भूरी प्रशंशा कर है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सिडकुल एल०एस बुटोला, उ०नि अर्जुन कुमार, उ०नि सोहन रावत, का० गजेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours