हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम वैभव गुप्ता ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 8 ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को अपने आवास पर लाकर सीज कर दिया। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया सूचना मिल रही थी कि तहसील क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध खनन ट्रैक्टर ट्रालियों मे ओवरलोड भरकर मोटी कमाई कर रहे हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सुबह घेराबंदी कर 8 ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को सीज कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और कहा कि यदि क्षेत्र मे कहीं पर ओवरलोड वाहन और अवैध खनन होता है तो वह तुरंत इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दें ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके बता दे एसडीएम वैभव गुप्ता की इस छापेमारी से अवैध खनन करने वाले वाहन स्वामियों में दिनभर अफरा-तफरी मची रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours