हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। स्वामी यतीश्वरानन्द मंत्री भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग व ग्राम्य विकास की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई गेस्ट हाउस में ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत महिला सहायता समूहों के लिये और रोजगार के अवसर बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में आगामी 28 सितम्बर को जनपद हरिद्वार में एक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम में महिला सहायता समूहों के अधिक से अधिक स्टॉल लगने चाहिये, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा जो उत्पाद बनाये जाते हैं, उन सबके स्टॉल होने चाहिये। उन्होंने कहा कि जो महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय नहीं हैं, उनको भी सक्रिय किया जाये। उन्होंने बताया कि जो स्वयं सहायता समूह में अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक आर०सी० तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, ए०सी०एम०ओ० डॉ० अजय, विभिन्न ब्लॉकों के बी०डी०ओ०, जल निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours