हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कल मीरपुर निवासी विजेंद्र कुमार चौहान पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी सिंह द्वारा कोतवाली रानीपुर में तहरीर देते हुए बताया कि किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा 19/9/2021 की रात्रि  को उनके घर से एक एलसीडी टीवी तोशीबा कंपनी, एक सीलिंग फैन पोलर कंपनी तथा एक कैमरा पैनासोनिक चोरी कर लिया है। जिसके संबंध में तहरीर दाखिल की तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 423/2021 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए सुराग रसी पता रसी कर उक्त चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था। चोरी की घटना के खुलासे के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर महोदया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच करते हुए दिनांक कल ही मुखबिर की सूचना के आधार पर रेगुलेटर पुल तिराहे के पास से दो अभियुक्त आकिल पुत्र मोमिन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार व अलीशेर पुत्र अकबर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ नंबर दो, थाना रानीपुर,  हरिद्वार को चोरी के सामान एक एलसीडी टीवी तोशीबा कंपनी, एक सीलिंग फैन पोलर कंपनी तथा एक कैमरा पैनासोनिक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, उप निरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, का० महेन्द्र तोमर, का० अजय राज सिंह शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours