हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जुए एवं सट्टा कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त हुए है। उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में जुए व सट्टे के कारोबार के सम्बन्ध में मिली सूचनाओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी चौकी, हल्का क्षेत्रों में नियुक्त चेतक कर्मचारियों  के साथ टीमें गठित की गई है तथा सभी को उपरोक्तानुसार उचित दिशा-निर्देश दिये गये है कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जुए व सट्टे की सूचना पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करें। जिस क्रम में चेतक द्वारा का० रविन्द्र वालियान व का० दिलबर ने कल रात्रि में सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए अभियुक्त नफीस पुत्र हनीफ निवासी रामपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को मय सट्टा पर्ची, पेन व नगदी 1,230 रूपये के साथ गुलाब साही पीर के पीछे से के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियुक्त पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours