हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनहित दिव्यांग सेवा समिति के कुछ पदाधिकारीयो ने समाज कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सीएमओ ऑफिस  रोशनाबाद हरिद्वार में अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए पहुंचे। जिसमें जिला विकास अधिकारी ने हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार को आश्वासन दिया है कि आपका कार्य हो जाएगा जल्द से जल्द तथा यह काम निपटाने के बाद सीधे सीएमओ ऑफिस में पहुंचकर दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी अचिंत वर्मा से मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने बताया की जो पहले दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं वह 19000 हैं, जिनके मुताबिक उनके यूडी आईडी कार्ड अभी तक के 3000 ही बन पाए हैं और कहा गया कि सबसे पहले जितने भी पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र वाले दिव्यांगजन है वह अपने यूडी आईडी कार्ड अप्लाई कराएं। अन्यथा दिव्यांगजनो की पेंशन रोक दी जाएगी। जो नए रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे उनके साथ साथ यूडी आईडी कार्ड भी अप्लाई कर दिए जाएंगे और यह भी बताया गया कि दिव्यांग जनों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी दिव्यांग जनों को सूचित किया जाता है कि वह अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें। सोशल डिस्टेंसिंग और आने वाली तीसरी  लहर को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। जनहित दिव्यांग सेवा समिति में महिला मोर्चा से ब्लॉक उपाध्यक्ष तलाक परवीन, मीडिया प्रभारी सलीम फारुखी, ब्लॉक सचिव अनुप कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार, विपिन कुमार उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours