हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ ने सेक्टर 2 स्थित गांधी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं एवं उनकी रक्षा करें। अपनी और आने वाली पीढ़ी को जीवन को बचाने के लिए हमें पौधारोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए नहीं तो स्थिति और चिंताजनक होगी। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि इस दिन चिपको आंदोलन की जननी वीरांगना अमृता देवी ने शीश कटा कर वृक्षों की रक्षा की थी उनके साथ 363 लोगों ने भी अपना बलिदान दिया था इसीलिए प्रेरणा के रूप में भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को हर वर्ष पर्यावरण दिवस के रूप में मना कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि धरती का श्रृंगार और जीवन का आधार वृक्ष है। इनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर गांव या कार्यक्षेत्र में अपने हाथों से सुरक्षा घेरा लगाकर कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाने का आवाहन किया।
प्रदेश सदस्य सुभाष पुरोहित ने कहा कि आज हमें जो वृक्षारोपण का शुभ अवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं जिनकी देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी हमारी बनती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमित शर्मा, चंद्रशेखर चौहान, ललित पुरोहित, अतुल कुमार, रामचंद्र, संदीप सिंघानिया, दीपक कपड़वाल, दीपक शर्मा, पंकज बंसल, सुनीत अरोड़ा, आदेश धीमान, राजेंद्र कापड़ी, नागेंद्र आर्य, प्रभु नारायण झा, देवेश वशिष्ठ, प्रमोद प्रजापति, दिनेश शर्मा, बलवीर मीणा, चमन लाल, सूरज साहू, अंशुल त्रिवेदी, अनिल मौर्य, रमेश प्रजापति, राजीव शर्मा, अनिल मौर्य, कुशाग्र बंसल, किशन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह मेहता, नरेंद्र कुमार आर्य, प्रेमपाल, संजय शर्मा, नवीन पुरसोडा, नवीन चंद्र, संदीप आर्य, गिरीश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक बिल्ला, रूपेश कुमार कल्लू आदि भारी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours