हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) बागपत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने अमीनगर सराय के रहने वाले शशांक मलिक की पार्टी के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा बागपत के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि शशांक मलिक के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और पार्टी में नई जान आएगी। शशांक मलिक अमीनगर सराय के पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के बेटे हैं और पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। शशांक मलिक ने अपने जिलाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सौपे हैं, उनका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उनके भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours