हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। बृहस्पतिवार की शाम को बैंक से पैसे निकाल कर वापस लौट रही एम ए की छात्रा के पर्स पर एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उसके पर्स को छीन मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा गुलपशा ने बताया वह अपनी सहेली के साथ पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। वहां से उसकी सहेली ने एटीएम से साडे 6 हजार रुपए निकालें जिसके बाद फिर उसे भी कुछ पैसे इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा कराने थे। जिसके लिए वह दोनों इंडियन ओवरसीज बैंक पहुंची जहां उसने पांच हजार रुपये इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा कराएं। उसने बताया जब वह वापस आ रही थी तो बैंक से कुछ आगे चलकर एक अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। उसने बताया पर्स के अंदर पीएनबी बैंक से निकाले गए साडे 6 हजार रूपये और बाकी उसके लगभग चार हजार रुपये बैंक की रसीद, एटीएम कार्ड, बैंक की किताब, पैन कार्ड व कुछ स्कूल के डॉक्यूमेंट भी थे। जिसे अज्ञात बाइक सवार युवक छीनकर फरार हो गया। वही इस मामले में बाजार चौकी इंचार्ज अशोक कश्यप से बात की गई तो उन्होंने बताया अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है नगर मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours