हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान  और उसके बेटे को साजिश के तहत जेल भेजने के खिलाफ कोतवाली के सामने विरोध विभिन्न प्रेस यूनियन ने प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कई पत्रकार यूनियन संगठन के पत्रकारो ने प्रेस क्लब हरिद्वार से लेकर शहर कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला। जिसमे दो सौ पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिनका कहना था कि वेद प्रकाश चौहान के मामूली से झगड़े को लेकर पोक्सो एक्ट लगाकर परिवार सहित फंसा कर जेल भेजना निंदनीय है। इन पत्रकार पर लगाई गई गलत धाराएं तथा गलत तरीके से फसाने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की मांग की, तथा फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही वर्किंग जनरल लिस्ट काउंसिल आफ उत्तरी क्षेत्र रजिस्टर्ड हरिद्वार के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार, मनोज आनंद ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह अन्य संबंधित अधिकारियों व समस्त एक्सप्रेस से संबंधित साथियों के साथ बात करने के बाद कहा कि इस प्रकार के झूठे वाद में पत्रकारों को फसाए जाना घोर निंदनीय हैं तथा दुर्भाग्य का विषय है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिस महिला ने अपनी बच्चियों की मारपीट की झूठी रिपोर्ट लिखाई है उसकी पुलिस अभिरक्षा और पत्रकारों की टीम के बीच पुनः चिकित्सीय परीक्षण कराया जाना चाहिए। एक पत्रकार का दावा है कि वह प्रकरण उनकी आंखों द्वारा देखा हुआ है। घटनास्थल पर 4 अगस्त 2021 को ऐसा कोई वाक्य घटित नहीं हुआ है। ऐसी झूठी रिपोर्ट दर्ज करा कर एक वरिष्ठ पत्रकार को जिन्होंने इल्जाम लगाकर फसाया जाना घोर निंदनीय वे दुर्भाग्य का विषय है। समूचे पत्रकारिता जगत के लिए यह बड़े ही शर्मसार का विषय है। उन्होंने सभी सम्मानित पत्रकार साथी जिन्होंने धरना प्रदर्शन में भाग लिया उन सभी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। स्टेट यूनियन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने विश्वास दिलाया कि पीड़ित पत्रकार औऱ उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिये उनका संघटन जिला स्तर, तहसील स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ खड़ा है। इस अवसर पर स्टेट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट से प्रदेश सचिव गगन शर्मा ने कहा कि पत्रकार किसी भी मीडिया या यूनियन से हो उसको न्याय दिलाने में सभी को एकता दिखानी जरूरी है। इस अवसर पर नीटू कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र नाथ गोस्वामी, अमित शर्मा, जयपाल सिंह, बाल कृष्ण शास्त्री, ठाकुर मनोज कुमार, गुलशन, तनवीर, एहसान अंसारी, जितेंद्र चौरसिया, राजेश शर्मा, दीपक नौटियाल, त्रिलोक चंद भट्ट, राजकुमार, रजत चौहान, नफीस अहमद, मांगेराम गोड, रजनी सहगल, प्रति अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, तारा दत्त जोशी, राजकुमार, दिलीप गुप्ता, इस्लाम, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट, रामेश्वर गोड, सुनील पांडेय, राधेश्याम विद्याकुल, फिरोज अहमद, गुलशन आजाद, आकाश शर्मा सहित लगभग 200 पत्रकार प्रदर्शन व धरने में उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours