हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। शिवालिक नगर में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कार्यशाला का  आयोजन किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश प्रकाश कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महामारी में बढ़ चढ़ कर पीड़ितो की सहायता की।  भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल के सभी बूथ के स्वयंसेवक के साथ एक कार्यशाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत  सेक्टर 2 शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद विनोद सोनकर उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम के संयोजक के नाते मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने मंच का संचालन किया। उनके साथ सह संयोजक डॉ अमरीश शर्मा, महिला सह संयोजक रितु ठाकुर अभियान आईटी प्रभारी संदीप राठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अतुल वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में प्रत्येक मंडल के सभी बूथ से दो-दो लोगों की स्वयंसेवक मनोनीत किया गया। वहीं भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य वक्ता सांसद विनोद सोनकर ने कहा की भाजपा परिवार और केंद्र सरकार महामारी के शुरुआती दौर से ही सेवा कार्य में जुटी हुई है और तीसरे लहर के संभावित खतरे को लेकर स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जा रहीं हैं  ताकि लोगो को जागरूक करने के साथ साथ महामारी में हर सभव मदद किया जा सके। उन्होंने कहा कि करोना काल में जनहानि के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी विपक्ष के राजनीतिक दलों की भी बनती है जिन्होंने वैज्ञानिकों की मेहनत को बनाए गए टीके के ऊपर जनता के बीच में भ्रम फैलाने का कार्य किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा आने वाले कोरोना  कि तीसरे लहर से समाज के लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने वैक्सीनेशन में तेजी लाने जैसे कई उपयोगी कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चला रही है।जिसके लिए आज 120 लोगों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बताया गया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र में लोगो को स्वास्थ्य की जांच से लेकर उनको चिकित्सा परामर्श दवाइयां एवं अन्य सभी प्रकार की जरूरी चीजें मुहैया करवाएंगे। इन्ही स्वास्थ्य सेवको को जिसमें स्वास्थ्य स्वयंसेवक को योग, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को एक योद्धा के रूप में जनसेवा के लिये तैयार किया जा सके। वही कार्यक्रम में जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं रानीपुर विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा की कर्म से ही कार्यकर्ताओ की पहचान होती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेसदैव किसान, गरीबो, दलितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना की दूसरी लहर में सेवा के अभूतपूर्व कार्य किये हैं भाजपा ही ऐसा संगठन है जो राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार का कार्य करते हैं। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, डॉ आदित्य, डॉक्टर अमरीश शर्मा, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, शीतल पुंडीर, अविनाश रोहिल्ला, तुषार गॉड, गौरव पुंडीर, रवि चौधरी, रोबिन, अंकित श्रीवास्तव, पवनदीप, सचिन शर्मा, हितेश चौधरी, धीरज कश्यप, उज्जवल त्रिपाठी, नितिन कुमार शर्मा, अजय अरोरा, शिवकुमार, गगन उपाध्याय, कविता देवी, पारुल, शकुंतला देवी, दीपमाला गुप्ता, हिमानी अग्रवाल, सौरभ ठाकुर, शीला देवी ,सरिता नेगी, सीता चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, सुभाष कपूर, राकेश कुमार, आदि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours