हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में इस समय नशे का कारोबार जोरों शोरों से चल रहा है। आए दिन लक्सर पुलिस नशीले कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा रही है। बावजूद इसके नशे के कारोबार करने वाले माफिया बेखौफ होकर क्षेत्र के अंदर खुला नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। उसी क्रम में लक्सर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अल्टो कार सवार एक व्यक्ति को सोलानी नदी पुल से गिरफ्तार किया है पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रहीस पुत्र शहीद निवासी लादपुर खुर्द कोतवाली लक्सर बताया। बता दें कि तीन-चार दिन पहले भी लक्सर पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक के साथ लादपुर खुर्द गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया था बावजूद इसके नशे के सौदागरों में पुलिस का खौफ धरातल पर कहीं भी दिखता नजर नहीं आ रहा है और नशे के सौदागर बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे हैं जिस पर अंकुश लगाना लक्सर पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours