हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज बुधवार को हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने पुलिस कार्यालय शाखा शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित शाखा में नियुक्त कर्मचारी गणों को जांचों का समय से अग्रसारित करने के साथ-साथ जांचों में गुणवत्ता लाने के लिए निर्देशित किया गया। वही शिकायती प्रार्थना पत्रों की टेंडेंसी की जानकारी लेते हुए प्रार्थना पत्र को डिस्पोजल किए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने शाखा में उचित साफ सफाई रखते हुए रजिस्टर व राजकीय अभिलेखों के अद्यतन होने पर शाखा में तैनात सभी कर्मचारियों को उत्साह वर्धन के लिए रिवॉर्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एएसपी सीओ सदर डॉ० विशाखा अशोक भदाणे, सीओ ऑफिस बिजेंदर दत्त डोभाल व सीओ बुग्गावाला राकेश रावत मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours