हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की नहेदंपुर सुठारी गांव की एक महिला ने लक्सर सीओ राजन सिंह को तहरीर देकर बताया कि उनके पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया है महिला का आरोप है कि लगभग दो वर्ष पहले उनकी शादी भीकमपुर जीतपुर गांव के एक व्यक्ति से हुई थी कुछ समय तक तो महिलाओं को ठीक-ठाक रखा गया, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, तो वह अपने ससुराल से अपने मायके लगभग 1 वर्ष पहले नहेदंपुर आ गई थी जिसके 6 महीने बाद ही उसने एक कन्या को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति उसे भी देखने नहीं आया, 
                         देखें वीडियो
महिला का आरोप है कि सास और ससुर उसको झांसा देते रहे कि वह बहुत जल्द उसको अपने घर ले जायेंगे, लेकिन लगभग एक हफ्ता पहले महिला का पति दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आया और उसने कहा कि मैं दूसरी शादी कर रहा हूं और महिला को तीन बार तलाक कहकर मौके से फरार हो गया, आज पीड़ित महिला ने लक्सर सीओ से अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, वही लक्सर सीओ राजन सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने उसको तीन तलाक दे दिया है मामले की जांच की जा रही है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी, तीन तलाक पर नया कानून बनने के बाद तलाक के और भी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं ऐसा लगता है कि जैसे कि तलाक देने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours