हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार में भेल कारखाने की स्थापना के बाद ही भेल क्षेत्र में कारखाने के कर्मचारियों के लिए सड़क बिजली पानी युक्त टाउनशिप का निर्माण किया गया था जिसमें सीवर लाइने भी बिछाई गई थी जो कि अब वर्षो पुरानी हो जाने के कारण व समय समय पर सफाई न करवाये जाने के कारण पूर्णतः चौक हो चुकी हैं जिस कारण आज भेल के निवासी चौक पड़ी लाइनों से ओवर फ्लो होने वाले पानी के कारण गंदगी व बदबू में रहने को मजबूर हैं भेल निवासियों का कहना है कि लाइने पुरानी होने के कारण व लाइनों का सटीक नक्शा संबंधित विभाग के पास न होने से लाइनों की सफाई नहीं हो पा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भेल के लागातार घाटे में जाने से भी कंपनी की आर्थिक माला स्तिथि खराब होने के कारण सफाई कर्मियों की संख्या को घटा दिया गया है जिस कारण सीवर सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है।भेल टाउनशिप में सीवर चौक की समस्या से लोगों के घरों तक मे सीवर का गंदा पानी बह रहा है जिस कारण उत्त्पन्न गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है इतने बड़े खतरे को देखते हुए भी भेल की श्रमिक यूनियनें व विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours